UP Police Bharti: यूपी पुलिस में 52000 से भी अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए नई खबर आ रही है। जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी की जा सकती है इस भर्ती में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दे की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के द्वारा उत्तर प्रदेश में लिखित परीक्षाओं का आयोजन करवाने वाली कंपनी एवं एजेंसियों से निविदाएं मांगी थी जिस आधार पर ही परीक्षा का आयोजन के लिए कंपनी / एजेंसी का चयन किया जाएगा। एजेंसी के चयन के बाद ही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एडमिट कार्ड डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आवेदन फीस इत्यादि की जिम्मेदारी दी जाएगी इसके बाद ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड की ओर से संबंधित एजेंसियों को 25 अगस्त तक का समय दिया गया था मगर अभी तक एजेंसी की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में उम्मीद लगाए जा रहा है उत्तर प्रदेश पुलिस चयन भर्ती बोर्ड ( UPPRPB) के द्वारा जल्द ही औपचारिक प्रक्रिया पूरा करने के बाद नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती के लिए इच्छुक है व अपना दस्तावेज तैयार कर ले ताकि भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के बाद में ऑनलाइन आवेदन कर सके तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा डॉक्यूमेंट आवेदन फीस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आवेदन की प्रक्रिया चयन की प्रक्रिया इत्यादि जानकारी विस्तार से।
UP Police Bharti
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB) की ओर से जल्दी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 52000 से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में उत्तर प्रदेश के करीब 20 से 25 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे जिस बात को ध्यान में रखकर बोर्ड की तरफ से भर्ती से संबंधित तैयारी की जा रही है। ऐसे में बोर्ड बोर्ड सारी तैयारी करने के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। ऐसे में अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पदोन्नति बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं एवं आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आयु सीमा : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों का उम्र सीमा कम से कम 18 वर्ष से 23 वर्ष होनी चाहिए ओबीसी एससी एसटी एवं अन्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं सामान्य वर्ग के महिला उम्मीदवार ऑन की उम्र सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष एवं ओबीसी एससी एसटी वर्ग के महिलाओं उम्मीदवारों की उम्र सीमा कम से कम 18 वर्ष से 31 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र सीमा में छूट सरकार के नियम अनुसार लागू की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं बोर्ड परीक्षा एवं यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की उम्मीदवार अलग-अलग पदों के आधार पर अलग-अलग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना एवं क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती सैलरी
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के आधार सैलरी दी जाएगी। कांस्टेबल के पद पर ₹35000 से लेकर के ₹40000 प्रति महीने की सैलरी मिलेगी इसके साथ-साथ सरकार द्वारा अन्य सुविधाएं भी दी जाती है एवं महंगाई भत्ते एवं अन्य सुविधाएं भी जाती है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 चयन की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन तीन प्रक्रियाओं से होगा। पहले प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देना होगा इसके बाद फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केदो पर ओएमआर शीट के जरिए ली जाएगी। ऐसे में जब तक भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन नहीं आ रही है तब तक उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट पास होने की तैयारी कर ले।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत 52000 से भी अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भारती एवं पदोन्नति बोर्ड की ओर से परीक्षा आयोजन करने के लिए एजेंसी का चयन एवं अन्य प्रक्रियाओं की तैयारी जोर-जोर से चल रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के आवेदन करके उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग भर्ती 2023 में शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे हैं काफी लंबे समय से युवा पुलिस विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया था तब से युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पद्गति बोर्ड के द्वारा इसका अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है उसके बाद अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में शामिल हो सकते हैं।